28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगे पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाया हर फैमिली पर बोझ, कांग्रेस ने इस अंदाज में विरोध जताकर फूंका पीएम का पुतला

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने केंद्र सरकार और बीजेपी की नींद उड़ा दी है, महंगे फ्यूल के विरोध में जोधपुर में कांग्रेस ने भारी विरोध प्रर्दशन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 24 May 2018, 9:02 AM IST

 Congress protest against Petrol-Diesel price hike, burn PM Statue

जोधपुर। पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले ४ हफ्तों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। तेल की आसमान छूती कीमतों ने बीते पांच माह से मध्यम वर्गीय परिवार का बजट बिगाड़ दिया है। वही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि मंगलवार को जोधपुर में पेट्रोल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 79.49 रुपए हो गई । जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च कर जालौरी गेट चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेश व्यास ने बताया कि ऊंट गाड़ी में हार्डिंग लगाए गए और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में नाकारा साबित हुई है। सभा के बाद जालौरी गेट पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। विरोध रैली को जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, राजसीको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल लिम्बा, पवन मेहता, मनीष राठी, चेतन मरवण, डीपी जोशी, मनीष पंवार, कुंती देवड़ा, प्रीतम शर्मा सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

आपको बता दें कि गत 1 जनवरी से 23 मई तक प्रति लीटर डीजल 14.19 फीसदी और पेट्रोल 9.8 फीसदी महंगा हो चुका है। यानी डीजल में प्रति लीटर 9.94 व पेट्रोल में 7.13 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके चलते एक मध्यम वर्गीय परिवार पर दो हजार रुपए तक अतिरिक्त बोझ पड़ा है। वहीं तेल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो माल ढुलाई बढ़ने से मानसून आने तक सब्जियां और किराणा सामान भी महंगा हो जाएगा। फिलहाल बाजार में अभी सब्जियों, किराणा सहित जरूरी वस्तुओं का स्टॉक भी है और आवक जारी है लेकिन एक दो बारिश होने के बाद इन वस्तुओं की आवक प्रभावित होगी। उत्पादक अपने हिसाब से वस्तुएं बेचेगा। इसमें परिवहन लागत को भी जोड़ेगा, ऐसे में इनके दाम औसतन 15 फीसदी तक बढ़ेंगे।

गौरतलब है कि जयपुर में पेट्रोल का दाम आज 79.93 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 72.78 रुपये में बिक रहा है। वही बाकी राज्यों की तुलना में दिल्ली में सबसे कम दाम पर पेट्रोल मिल रहा है। वहीं पूरे देश की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा हैं। यहां टैक्स मिलाकर 84.07 रुपए में पेट्रोल मिल रहा है। सबसे सस्ता पेट्रोल गोवा की राजधानी पणजी में है, जहां 70.26 रुपये में ही मिल रहा है। इसके अलावा डीजल की बात करें तो हैदराबाद में डीजल सबसे महंगा 73.45 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।