लूट के पांचों आरोपितों की जेल में शिनाख्त
सूडसर. सेरूणा थाना क्षेत्र के पूनरासर गांव में लूट के इरादे से अपहरण के पांचों आरोपितों की बुधवार को शिनाख्त परेड हुई। इसमें मुस्तगिस ने बदमाशों की पहचान कर ली। थानाधिकारी सांवरमल चौधरी ने बताया कि हरियाणा निवासी आरोपित शुभम, राकेश, दिनेश ,मोहित, पिंकू को न्यायालय में पेश किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया गया है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार भवानीसिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। बुधवार को जेल मे शिनाख्त परेड करवाई गई। इसमें पीडि़त ने पांचों जनों को पहचान लिया।