
RBSE 12th science result 2018
बीकानेर . विज्ञान विषय में ९५ फीसदी अंक हासिल करने वाली छात्रा खैरुल अफशा का मानना है कि विद्यार्थी जीवन में सोशल मीडिया से दूरी बनाकर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का सदुपयोग कम दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है। इसमें डूबे रहने वाले विद्यार्थियों को आखिरकार हार का मुंह देखना पड़ता है।
खैरुल ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि उन्होंने दो साल तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। इससे उन्हें एकाग्रता में मदद मिली और समय में इजाफा हुआ। खैरुल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता अजमल हुसैन कादरी और मम्मी शमीम अख्तर कादरी के साथ अपने छोटे भाई मोहम्मद जुबेर तथा बहन फाहिम अख्तर को दिया है। उन्होंने कहा कि सीएलसी के सेन्टर प्रभारी अशोक शर्मा और अध्यापकों के टिप्स भी सफलता में कारगर साबित हुए। खैरुल आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं।
मोनिका के ९३.८० प्रतिशत अंक
बीकानेर. उप नगरीय क्षेत्र भीनासर स्थित राजकीय बांठिया उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर की मोनिका गहलोत के विज्ञान विषय में ९३.८० प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मोनिका के रसायन विज्ञान में १०० में से १०० अंक आए हैं। इस विद्यालय में सीनियर सैकण्डरी में कुल २३ छात्राओं में से १७ प्रथम श्रेणी हैं।
जीआर पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम
बीकानेर.तिलक नगर स्थित जीआर पब्लिक स्कूल में विज्ञान विषय वर्ग के विद्यार्थियों का बेहतर परिणाम रहा है। संस्था प्रधान
इस बारे में बृजभूषण शर्मा ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने ७० से ८५ प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
रिवोल्यूशन का बेहतर परिणाम
बीकानेर.रिवोल्यूशन संस्थान के विद्यार्थियों ने कक्षा १२ के परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल की है। संस्था के निदेशक पंकज किराडू ने बताया कि संस्थान के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि अमूल्या चौधरी ने ८७ फीसदी तथा आठ विद्यार्थियों ने ८५ फीसदी से अधिक अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्था में टारगेट नीट व जेइइ के बैच २८ मई से प्रारंभ होंगे। कक्षा ११वीं व १२वीं के बैच २३ मई से शुरू हो चुके हैं।
Published on:
24 May 2018 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
