अर्थव्‍यवस्‍था

PM Fasal Bima Yojana के जरिये किसानों को राहत, मिलेगा 10 हजार करोड़ का मुआवजा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PMFBY ) के जरिए किसानों को मिलेगी राहत 10000 करोड़ रुपए किेये जा सकते हैं ट्रांसफर पिछले साल बारिश की वजह से बरबाद हुई थी फसल
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 2:18 PM IST
pm fasal BIMA YOJNA
pm fasal BIMA YOJNA

नई दिल्ली: एक तरफ देश में कोरोना का कहर तो दूसरी ओर अन्नदाता अपनी बरबाद फसल से परेशान । लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग के साथ-साथ मोदी सरकार द्वारा किसानों के संकट को दूर करने के लिए 20 अप्रैल तकPM Fasal Bima Yojana के जरिये 10,000 करोड़ रुपये का पैकेज जारी करने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस बात की अटकलें काफी लंबे समय से लगाई जा रही थी लेकिन कोरोना संकट के बीच 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान सरकार यह राहत देने का मूड बना रही है।

बारिश ने बरबाद की फसल-

बीते साल अक्टूबर और नवंबर के महीने में हुई बारिश की वजह से धान समेत उस सीजन में बोई जाने वाली कई फसलों को बड़ा नुकसान हुआ था। जिसकी वजह से किसान संगठनों ने मोदी सरकार से मदद की मांग की थी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PMFBY ) के तहत यह रकम सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की ओर से बीमा कंपनियों को लगातार क्षतिपूर्ति की राशि जल्द से जल्द जारी करने की बात कही जा रही है। सरकार जल्द से जल्द इस काम को करना चाहती है ताकि लॉकडाउन में किसानों को कम से कम समस्याओं का सामना करना पड़े।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कृषि मंत्रालय में बीमा की राशि का कैलकुलेशन आखिरी दौर में है। जल्दी ही किसानों तक राहत राशि पहुंचाई जाएगी । इस वक्त यदि किसानों को मिलने वाली ये रकम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लॉकडाउन के चलते वे मंडियों में अपने उत्पादों को सही दामों पर नहीं बेच पा रहे हैं।

Updated on:
1 Apr 2020, 2:18 PM IST
Published on: