20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 रुपए के सिक्के के बाद 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी सरकार, जानें इसकी खासियत

100 रुपए का सिक्का जारी करने के बाद केंद्र सरकार अब 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
75 rupee coin

100 रुपए के सिक्के के बाद 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी सरकार, जानें इसकी खासियत

नई दिल्ली। 100 रुपए का सिक्का जारी करने के बाद केंद्र सरकार अब 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह 75 रुपये का विशेष स‍िक्का जारी करेगी। इस सिक्के को पहली बार तिरंगा फहराए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफ‍िकेशन भी जारी कर दिया है।


जानें इसकी खासियत

अध‍िसूचना के अनुसार सिक्के पर सेल्युलर जेल के पीछे तिरंगे को सलामी देते नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र बना होगा। उनकी तस्वीर के नीचे ही 75 अंक लिखा होगा। इसके साथ ही सिक्के पर देवनागरी और अंग्रेजी में 'प्रथम ध्वजारोहण दिवस' भी लिखा होगा। 75 रुपये के इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। यह सिक्का 50 फीसदी चांदी से बना होगा। 40 फीसदी इस पर तांबा लगा होगा और 5-5 फीसदी जिंक और निकल धातु होगी।


आम चलन में नहीं होंगे ये सिक्के

मोदी सरकार ने पोर्टब्लेयर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की ओर से पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर यह सिक्का जारी करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि स्मारक सिक्के आम चलन में नहीं होते हैं। इन्हें सिर्फ आरबीआई के जरिए ही खरीदा जा सकता है।


1943 में पहली बार फहराया था तिरंगा

सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर स्थित सेल्युलर जेल में 30 दिसंबर, 1943 को पहली बार तिरंगा ध्वज फहराया था। बोस द्वारा गठित आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर स्मारक पट्टिका का अनावरण भी किया था।