नई दिल्ली। अगर आप पार्ट टाइम या फुल टाइम बिजनेस का जरिया खोज रहे हैं और आपके संपर्क काफी अच्छे हैं तो आप सरकारी कंपनी एलआईसी के साथ काम कर सकते हैं। यह कंपनी अपने एजेंट्स को काफी आकर्षक इंसेटिव देती है। इसके लिए योग्यता भी महज इंटरमीडिएट है। एलआईसी के साथ बिजनेस की खासियत यह है कि आप जितना ज्यादा आप काम करेंगे, उतना ही ज्यादा कमीशन मिलेगा, यानी इस बिजनेस में कमाई अनलिमिटेड है। एलआईसी की पॉलिसी पर कमीशन पॉलिसी के मुताबिक तय होता है। अगर आप रोजाना 5 घंटे का समय देते हैं तो आप महीने में 75000 रुपए तक कमा सकते हैं। कैसे संभव है ये सब आइए जानते हैं।