नई दिल्ली। भारतीय मोबाइल मार्केट की बात करें तो, देश की एक बड़ी आबादी आज भी स्मार्टफोन बाजार से दूर रत है. आज भी उनके लिए मोबाइल बात करने का माध्यम मात्र ही है। ऐसा भी नहीं है कि यह तबका सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ही स्मार्टफोन से दूर है, बल्कि कई ऐसे संपन्न लोग भी आपको मिल जाएंगे, जो स्मार्टफोन के कॉम्प्लेक्स हैंडलिंग के कारण आम मोबाइल को तरजीह देते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि ई-कॉमर्स कंपनी केवल 339 रुपए मेें एक बेसिक फीचर फोन लेकर लाई है। आइए जानते हैं कि आप कैसे इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।