
7th pay commission Government doubles gratuity limit
होली से पहले सरकार ने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। अब सरकार ने ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। पहले ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपए थी जो अब बढ़ाकर 20 लाख रुपए हो गई है।
7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अब तक ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपए थी जो अब बढ़ाकर दोगुनी यानी ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपए हो गई है। सरकार के इस फैसले का फायदा जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारियों को होगा।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन लगने वाले स्वायत्त संस्थान नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारी इसके पात्र होंगे। सरकार ने गत 24 फरवरी को इसका आदेश जारी किया था। आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी की सीमा को 29 मार्च, 2018 से बढ़ाया गया है। सरकार के इस फैसले का लाभ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति से 1 जनवरी 2004 के बाद जुड़ने वाले लोगों को मिलेगा।
आदेश में कहा गया है कि नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी एक्ट 1972 लागू किया जा रहा है और एनवीएस पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी को वापस लिया जा रहा है। इससे पहले वित्त मंत्रालय ने टैक्स फ्री ग्रेच्युटी की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया था।
वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मार्च 2018 में ही ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई थी।
Published on:
02 Mar 2020 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
