शिक्षा

Advocates on Record Examination 2021:- एओआर परीक्षा को स्थगित करने की उठी मांग, जानिए पूरी डिटेल

Advocates on Record Examination 2021:- सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (Advocates on Record Examination) ने जून, 2021 से दिसंबर, 2021 तक होने वाली 'एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एग्जामिनेशन -2021' परीक्षा को स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है

2 min read
May 03, 2021
Advocates on Record exam

Advocates on Record Examination 2021:- देश में तेजी से फैल रही महामारी को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारों ने कई परीक्षों के स्थगित करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में अब 'एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एग्जामिनेशन-2021' परीक्षा को स्थगित करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की जा रही है।

'एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड परीक्षा को जून से दिसंबर 2021 तक आयोजित किया जाना है। वकीलों के एसोसिएशन ने परीक्षा स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र लिखा है। जिसमें एसोसिएशन SC से आग्रह किया है कि मौजूदा COVID-19 की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए।

SC के वकील एसोसिएशन द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है, “वैश्विक महामारी COVID-19 के लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए जून 2021 से दिसंबर तक होने वाली एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा-2021 को स्थगित करने के लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं।”

सुप्रीम कोर्ट के वकील एसोसिएशन द्वारा परीक्षा को स्थगित करने के लिए यह पत्र 2 मई, 2021 को लिखा गया था।

बता दें कि एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड परीक्षा के लिए मार्च 2021 में भारत के सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अधिसूचना जारी की गई थी। जिसमें एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा 2021 की तारीख 8, 9, 10 और 11 जून, 2021 को सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित की जानी थी।

26 मार्च को जारी की गई अधिसूचना में कहा गया था कि इस परीक्षा में वही उम्मीदवार बैठ सकता है जिसने 30 अप्रैल, 2021 को या उससे पहले एक वर्ष के निरंतर प्रशिक्षण को पूरा किया हो। इसके अलावा, 24 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने एओआर परीक्षा के आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई, 2021 को 01: 00 बजे तक बढ़ा दी थी।

उच्चतम न्यायालय एओआर परीक्षा आयोजित करता है और इसमें सफल वकील ही अदालत में मामला दायर कर सकते हैं।

Published on:
03 May 2021 04:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर