27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agniveer News: अग्निवीरों को इन नौकरियों में मिलेगा आरक्षण, पूर्व सैनिकों को भी होगा फायदा

Railway Jobs For Agniveer: रेलवे ने अपने मौजूदा प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए बताया है कि अलग-अलग स्तर के पदों पर आरक्षण तय किया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 27, 2026

Agniveer News

Agniveer News

Indian Railways Reservation For Agniveers: भारतीय सेना और भारतीय रेल के बीच एक अहम सहमति बनी है, जो हजारों पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। अब सेना से चार साल की सेवा पूरी कर बाहर आने वाले अग्निवीरों और रिटायर सैनिकों को रेलवे की नौकरियों में तय आरक्षण का लाभ मिलेगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अग्निवीर योजना के पहले बैच का कार्यकाल इसी साल खत्म होने जा रहा है। स्वाभाविक है कि सेवा के बाद रोजगार को लेकर कई युवाओं के मन में सवाल थे।

Agniveer: इस पहल के तहत

  • रेलवे में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी व्यवस्थित तरीके से दी जाएगी
  • सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों के लिए एक सहायता तंत्र बनाया जाएगा
  • नागरिक सेवाओं में बदलाव की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा

Agniveer News: किन पदों पर कितना आरक्षण?


रेलवे ने अपने मौजूदा प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए बताया है कि अलग-अलग स्तर के पदों पर आरक्षण तय किया गया है। ग्रुप डी जैसी एंट्री लेवल की नौकरियों में सबसे ज्यादा मौका मिलेगा, जबकि उच्च स्तर के पदों में भी तय हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए

लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों में 10% आरक्षण
लेवल-1 (आरआरबी ग्रुप डी) पदों में 20% आरक्षण

पूर्व अग्निवीरों के लिए

लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों में 5% आरक्षण
लेवल-1 पदों में 10% आरक्षण

Indian Railways Reservation For Agniveers: पहले से कितना आरक्षण दिया गया?


रेलवे के अनुसार, वर्ष 2024 और 2025 में जारी की गई भर्तियों में भूतपूर्व सैनिकों के लिए कुल 14,788 पद सुरक्षित रखे गए थे। इनमें 6,485 पद, लेवल-1 के 8,303 पद लेवल-2 और उससे ऊपर के शामिल थे। इससे साफ है कि रेलवे पहले से ही पूर्व सैनिकों के कल्याण को अपनी नीतियों में महत्व देता रहा है। अब पूर्व अग्निवीरों को भी इसमें शामिल किया जाना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Reservation For Agniveers: क्यों अहम है यह फैसला?


काफी संख्या में सैनिक कम उम्र में सेवा से रिटायर हो जाते हैं। उनके पास अनुभव होता है, नेतृत्व क्षमता होती है और काम के प्रति अनुशासन भी। लेकिन नागरिक क्षेत्र में दोबारा करियर बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में रेलवे जैसी विशाल संस्था में तय आरक्षण उन्हें स्थिर और सम्मानजनक रोजगार का रास्ता दे सकता है। खासकर अग्निवीरों के लिए, जिनकी सेवा समय सीमित है।