
Holi School Holiday 2026(AI Image-ChatGpt)
Holi School Holiday 2026: रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है, लेकिन इस बार तारीख को लेकर काफी उलझन बनी हुई है। कोई 3 मार्च बता रहा है तो कोई 4 मार्च। ऐसे में सभी यही जानना चाह रहे हैं कि आखिर छुट्टी कब रहेगी? आइये जानते हैं कि राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली जैसे राज्यों में कब से कब तक स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। हालांकि देश कजे अधिकतर राज्यों में 4 मार्च को होली मनाया जाना है।
दिल्ली के स्कूलों में 4 मार्च को ही होली की छुट्टी तय है। यानी सरकारी तौर पर एक दिन का अवकाश रहेगा। हालांकि, कुछ निजी स्कूल 3 मार्च को भी बंद रख सकते हैं। हरियाणा और पंजाब में 4 मार्च को होली के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां ज्यादातर स्कूल उसी दिन बंद रहेंगे।
मध्य प्रदेश में 2 और 3 मार्च को अवकाश तय किया गया है। 4 मार्च को छुट्टी रहेगी या नहीं, यह स्कूल प्रशासन के फैसले पर निर्भर करेगा। कई बार स्थानीय स्तर पर अलग से नोटिस जारी होता है। उत्तर प्रदेश में 2,3 और 4 मार्च को स्कूली की छुट्टी रहेगी।
राजस्थान में 2 और 3 मार्च को छुट्टी तय की गई है। 4 मार्च को अवकाश को लेकर अभी स्पष्ट घोषणा नहीं हुई है। यदि सरकार या शिक्षा विभाग कोई नया आदेश जारी करता है तो स्कूल अलग से सूचना देंगे।
Published on:
27 Feb 2026 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
