27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashmika and Vijay Education: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, किसके पास है ज्यादा डिग्रियां?

विजय देवरकोंडा के पिता टीवी सीरियल में डायरेक्टर थे। लेकिन काम बहुत बहुत बढ़िया नहीं चलने के कारण उन्होंने बाद में यह काम छोड़ दिया था।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 27, 2026

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda

Rashmika and Vjay Education: भारतीय सिनेमा की एक और जोड़ी शादी के बंधन में बंध गई है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर के पास अरावली की पहाड़ियों में स्थित ITC मोमेंटोस उदयपुर में पारंपरिक तेलुगू विधि-विधान से विवाह किया। शादी की रस्में 24 फरवरी से ही शुरू हो गई थीं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है? आइये जानते हैं।

Vijay Deverakonda Educational Qualification


विजय देवरकोंडा की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो विजय ने पुट्टपर्थी के सत्य साई हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद के बदरुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। विजय देवरकोंडा के पिता टीवी सीरियल में डायरेक्टर थे। लेकिन काम बहुत बहुत बढ़िया नहीं चलने के कारण उन्होंने बाद में यह काम छोड़ दिया था।

Rashmika Mandanna Educational Qualification


रश्मिका मंदाना की बात करें तो उन्होंने कोडागु के कूर्ग पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के एमएस रामैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। रश्मिका ने साइकोलॉजी, जर्नलिज्म और इंग्लिश लिटरेचर में ट्रिपल मेजर के साथ अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।

दोनों एक्टरों की फिल्मी करियर की बात करें तो रश्मिका मंदाना ने पुष्पा- द राइज, सिकंदर और छावा जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं विजय देवरकोंडा को खास पहचान अर्जुन रेड्डी से मिली थी, जिसने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया।