4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIBE 19 Result: जानें किस कैटेगरी के लिए कितना रहा कटऑफ, इन सात प्रश्नों को लिया गया था वापस

AIBE 19 का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को हुआ था। परीक्षा की आंसर-की 29 दिसंबर को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 10 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 22 Mar 2025, 1:58 PM IST

AIBE 19 Result

AIBE 19 Result

AIBE 19 Result 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर रिजल्ट को डाउनलोड किया जा सकता है।

यह खबर पढ़ें:-RSMSSB:10वीं पास के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, राजस्थान में 50 हजार से अधिक चतुर्थ श्रेणी पदों के भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

AIBE 19 Result: इतने रहे पासिंग मार्क्स


BCI ने बताया कि सात प्रश्न हटाने के बाद फाइनल रिजल्ट 100 की बजाय 93 प्रश्नों के आधार पर तैयार किया गया है। इसके चलते पासिंग मार्क्स में भी बदलाव किया गया है। पासिंग मार्क्स की बात करें तो सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम 45% यानी 42 अंक अनिवार्य हैं। वहीं एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 40% यानी 37 अंक आवश्यक है।

यह खबर पढ़ें:-RSMSSB 4th Grade Syllabus: देखें राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न, विषयवार देखें टॉपिक

AIBE 19 Result: हटाए गए प्रश्नों की जानकारी

बीसीआई ने बताया कि परीक्षा के विभिन्न सेटों में हटाए गए प्रश्न अलग-अलग हैं।

प्रश्न पत्र सेटहटाए गए प्रश्न संख्या
सेट A4, 5, 14, 25, 52, 57, 69
सेट B11, 27, 37, 50, 79, 80, 89
सेट C6, 10, 23, 52, 53, 62, 84
सेट D27, 28, 37, 59, 81, 85, 98

AIBE 19 Result 2024: परीक्षा और आंसर-की का शेड्यूल


AIBE 19 का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को हुआ था। परीक्षा की आंसर-की 29 दिसंबर को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 10 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। इस परीक्षा में कानून के विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे गए, जिनमें संवैधानिक कानून, भारतीय दंड संहिता (IPC), बौद्धिक संपदा कानून, साक्ष्य अधिनियम, पारिवारिक कानून, प्रशासनिक कानून, साइबर कानून, कराधान कानून, अनुबंध कानून, संपत्ति कानून, विशिष्ट राहत अधिनियम, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट शामिल है।

AIBE 19 Exam: क्या है इस परीक्षा का महत्व?


AIBE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे लॉ ग्रेजुएट्स को कानूनी प्रैक्टिस का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए देना आवश्यक होता है। अंतिम वर्ष के लॉ स्टूडेंट्स भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

यह खबर पढ़ें:-CUET UG 2025: देश के टॉप यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का आज अंतिम मौका, सीयूईटी के लिए आज आवेदन की अंतिम तारीख