
AIIMS INI CET 2023 registration
AIIMS INI CET 2023 Registration: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, AIIMS की ओर से इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पोटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट, INI CET 2023 जनवरी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार AIIMS INI CET 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस परीक्षा के माध्यम से एमडी, एमएस, एमडीएस एवं डीएम जैसे पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिए जाते हैं। पिछले दिनों एम्स ने आधिकारिक वेबसाइट-aiimsexams.ac.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है और एम्स आईएनआई सीईटी 2023 शेड्यूलजारी किया है।
आधिकारिक जारी शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी और 26 सितंबर, 2022 तक चलेगी। वहीं, परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर 2022 को किया जाएगा। यह एग्जाम एक शिफ्ट में 9.00 से 12.00 बजे तक आयोजित होगा।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर AIIMS INI CET Application की लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन पूरा कर क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- इसके बाद आईएनआई सीईटी 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2022 : IIT बॉम्बे ने जारी की JEE एडवांस की आंसर की
आईएनआई सीईटी 2023 आवेदन शुरू : 5 सितंबर 2022
आईएनआई सीईटी 2023 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख : 26 सितंबर 2022
आईएनआई सीईटी 2023 एडमिट कार्ड की तारीख : 7 नवंबर 2022
आईएनआई सीईटी 2023 परीक्षा तिथि : 13 नवंबर 2022
यह भी पढ़ें- Post Office Recruitment 2022 : बिना परीक्षा के डाक विभाग में नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन
उम्मीदवार जो एम्स आईएनआई सीईटी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस, बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
Published on:
05 Sept 2022 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
