
AIIMS Recruitment 2024
AIIMS Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बिलासपुर एम्स (Bilaspur AIIMS) में सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने फैकल्टी पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ataiimsbilaspur.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 23 फरवरी है।
- प्रोफेसर: 24 पद
- अतिरिक्त प्रोफेसर: 14 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर: 14 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर: 16 पद
विभिन्न पदों के अनुसार वेतन 1,01,500 रुपये से शुरू होकर 2,20,400 रुपये तक होगी। वेतन संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड (AIIMS Exams Eligibility Criteria) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल चुने गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में अपने कार्य से संबंधित प्रस्तुति देने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 5 मिनट दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ataiimsbilaspur.edu.inon पर जाएं। यहां आपको विस्तार से जानकारी मिलेगी, और आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की हार्ड कॉपी 27 फरवरी तक वेबसाइट पर दिए गए पते पर पहुंच जानी चाहिए।
ऐसे उम्मदीवार जो इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि अन्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 2,360 रुपये हैं। वहीं एससी/एसटी के लिए यह राशि 1,180 रुपये हैं। पीडब्लूबीडी (PwBD) के लिए आवेदन शुल्क की राशि में छूट है।
Updated on:
22 Feb 2024 06:34 pm
Published on:
22 Feb 2024 06:33 pm

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
