31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amazing! महज 17 साल की उम्र में अमेरिकी युवती ने रचा इतिहास, इस परीक्षा को पास करके बनाया रिकॉर्ड

American Girl Sophia Park Success Story: सोशल मीडिया पर अमेरिका की एक 17 साल की लड़की सोफिया पार्क खूब वायरल हो रही है। सोफिया ने कैलिफोर्निया स्टेट बार एग्जाम पास कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Nov 2024, 4:45 PM IST

Amazing 17 year old girl sophia Park

American Girl Sophia Park Success Story: सोशल मीडिया पर अमेरिका की एक 17 साल की लड़की सोफिया पार्क खूब वायरल हो रही है। कारण है कैलिफोर्निया स्टेट बार एग्जाम पास करना वो भी महज 17 साल की उम्र में। सोफिया पार्क ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं। इस परीक्षा को पास करके सोफिया प्रैक्टिसिंग वकील बन गईं।

परीक्षा पास करने को लेकर खुश हैं सोफिया 

अपनी इस उपब्धि पर सोफिया ने कहा कि वो बहुत खुश और उत्साहित हैं कि वे डीडीए (डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी) बनने वाली हैं। बार एग्जाम वर्ष 2024 की परीक्षा के परिणाम जुलाई 2024 महीने में जारी किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- क्या Gen Z से काम करवाना है मुश्किल? इस रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सोफिया ने बताया कि उन्होंने बहुत कम समय में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है। ऑनलाइन पढ़ाई करके के सिर्फ 4 साल में उन्होंने हाई स्कूल, कॉलेज और लॉ स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली। वर्ष 2020 में सिर्फ 13 साल की उम्र में सोफिया ने लॉ स्कूल जाना शुरू कर दिया था। इसी दौरान वो साइप्रस शहर के ऑक्सफोर्ड अकेडमी से जूनियर हाई स्कूल भी जाती रहीं। वहीं वर्ष 2022 में सोफिया ने CHSPE परीक्षा पास करके हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली। इसके बाद वर्ष 2024 में उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से लॉ की डिग्री हासिल की।

सोफिया से पहले उनके भाई ने बनाया था रिकॉर्ड

दिलचस्प बात ये है कि ये रिकॉर्ड इससे पहले सोफिया के भाई के नाम था। सोफिया के बड़े भाई पीटर ने नवंबर 2024 में 17 साल 11 महीने की उम्र में कैलिफोर्निया बार एग्जाम पास किया था। विभिन्न अंग्रेजी अखबार की मानें तो कैलिफोर्निया स्टेट बार एग्जाम को काफी कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। जुलाई में इस परीक्षा में शामिल होने वाले कुल कैंडिडेट्स में से केवल 54 प्रतिशत ही इस परीक्षा में पास हो पाए।