
2000 से अधिक सीटें रिक्त, प्रवेश के लिए फिर खुलेगी काउंसलिंग पोर्टल, नई गाइडलाइन जारी(photo-patrika)
Bihar B.Ed Form 2025: बिहार में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्सों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड) 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी सामान्य शुल्क के साथ 30 अप्रैल तक और विलंब शुल्क के साथ 1 से 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 27 अप्रैल निर्धारित की गई थी, लेकिन आवेदन की रफ्तार धीमी होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा इस वर्ष भी नोडल विश्वविद्यालय के रूप में नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाल रहा है। यूनिवर्सिटी ने यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। इसके अतिरिक्त, आवेदन फॉर्म में त्रुटियों को सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 6 से 8 मई के बीच ऑनलाइन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
CET-B.Ed परीक्षा में भाग लेने के लिए अब तक 1 लाख 38 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें से 1 लाख 15 हजार ने फाइनल सबमिशन कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह लगातार छठा वर्ष है जब ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस वर्ष इसकी नोटिफिकेशन 24 फरवरी को राजभवन द्वारा जारी की गई थी। पिछले वर्ष राज्य के 14 विश्वविद्यालयों में 341 बीएड कॉलेजों की कुल 37,300 सीटों पर नामांकन हुआ था। इस बार सीटों की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। बीते वर्ष करीब 2,08,818 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
इस वर्ष CET-B.Ed की परीक्षा बिहार के कई विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी, जिनमें पटना विश्वविद्यालय, बीएन मंडल विश्वविद्यालय (मधेपुरा), एलएन मिथिला विश्वविद्यालय (दरभंगा), एमएमएचयू (पटना), मुंगेर विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पटना), पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीएमबीयू (भागलपुर), वीकेएसयू (आरा) और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (मुजफ्फरपुर) शामिल हैं।
Updated on:
29 Apr 2025 12:43 pm
Published on:
29 Apr 2025 12:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
