
Bihar Home Guard Admit Card 2025
Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार में होमगार्ड भर्ती के तहत फिजिकल परीक्षा(PET/PST) 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। जिसके लिए विभाग एडमिट कार्ड भी जारी कर रही है। पहले 5 जिलों में होने वाले फिजिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किये गए थे। वहीं अब 6 अन्य जिलों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। पहले भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, दरभंगा और पूर्णिया जिलों के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। वहीं अब औरंगाबाद, बांका, गोपालगंज, मुज़्जफ़रपुर, शेखपूरा और सीतामढ़ी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Bihar Home Guard Recruitment 2025” सेक्शन में जाएं।
आपको नोटिफिकेशन, यूजर मैनुअल और “Download Admit Card” का विकल्प दिखाई देगा।
“Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आवेदन जिला, रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
जानकारी भरने के बाद “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
बिहार होमगार्ड में फिजिकल के लिए तरिकग भी विभाग ने वेबसाइट पर डाल दिया है। जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए टेबल में भी पूरा शेड्यूल देखा जा सकता है।
| S.No | District | Venue & Address | Start Date | End Date |
|---|---|---|---|---|
| 1 | Aurangabad | Sachichidanand Sinha College, Playground, Anugrah Nagar, Aurangabad, Pin Code-824101 | 05-May-2025 | 03-Jun-2025 |
| 2 | Banka | Police Line Ground, Banka-813102 | 05-May-2025 | 29-May-2025 |
| 3 | Bhojpur | New Police Kendra (New POLICE LINE), Bhojpur, Arrah - 802301 | 30-Apr-2025 | 05-Jun-2025 |
| 4 | Darbhanga | Nehru Stadium (Polo Ground), PWD Colony, Laheriasarai, Darbhanga-846001 | 30-Apr-2025 | 19-May-2025 |
| 5 | Gopalganj | VM Field, Near Kendriya Vidyalaya, Gopalganj-841428 | 05-May-2025 | 20-May-2025 |
| 6 | Lakhisarai | Gandhi Maidan, Near Jamui Mod, Near Residence of District Magistrate, Lakhisarai-811311 | 30-Apr-2025 | 14-May-2025 |
| 7 | Munger | Polo Ground Fort Area Complex, Near Subdivision Office and Collectorate, Munger-811201 | 30-Apr-2025 | 19-May-2025 |
| 8 | Muzaffarpur | Langat Singh College, Kalambagh Road, Muzaffarpur, Pin Code-842001 | 05-May-2025 | 22-May-2025 |
| 9 | Purnia | Indira Gandhi Stadium, Rangbhoomi Ground, Purnea-854301 | 30-Apr-2025 | 17-May-2025 |
| 10 | Sheikhpura | Azad Maidan, Chebara (Block Chewara), District - Sheikhpura, Pin Code-811304 | 05-May-2025 | 15-May-2025 |
| 11 | Sitamarhi | Police Line, Simra, Sitamarhi, Block-Dumra, Pincode-843301 | 05-May-2025 | 20-May-2025 |
फिजिकल टेस्ट में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे, जिन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड के साथ ही दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय अभ्यर्थियों को अपना आवेदन जिला, रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी। एडमिट कार्ड में फिजिकल परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र और जरूरी दिशा-निर्देशों का जिक्र किया गया होगा।
Published on:
29 Apr 2025 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
