
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। जल्द ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देखें।
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% और प्रैक्टिकल परीक्षा में 40% अंक लाने होंगे। जो छात्र पासिंग मार्क्स लाने में विफल रहेंगे, उन्हें फेल कर दिया जाएगा। ऐसे छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं।
बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे नीचे बताए गए वेबसाइट की मदद से देख सकते हैं-
–results.biharboardonline.com
–secondary.biharboardonline.com
–biharboardonline.com
–biharboardonline.bihar.gov.in
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजिक की गई थीं। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। 10वीं और 12वीं में कुल 1292313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल थे। परीक्षार्थियों को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।
बिहार बोर्ड के रिजल्ट का लंबा प्रोसेस है। पहले कॉपी जांची जाती है और छात्रों के जवाब और परफॉर्मेंस के आधार पर अंक निर्धारित किए जाते हैं। इन अंकों की तुलना करके टॉपर्स की लिस्ट बनाई जाती है। फिर इन टॉपर्स को इंटरव्यू देना होता है, जिसके बाद बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करता है।
Updated on:
23 Mar 2025, 10:26 AM IST
Published on:
23 Mar 2025, 9:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.