30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CUET PG Admit Card 2025: 25 मार्च के बाद की परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

CUET PG Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक CUET PG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 22 Mar 2025, 5:07 PM IST

CUET PG Admit Card 2025

CUET PG Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक CUET PG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं। कैंडिडेट् अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च से शुरू है और 1 अप्रैल तक इसका आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 25 मार्च तक की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था। वहीं अब 25 मार्च की बाद की परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूल….जानिए सिलेबस से लेकर एडमिशन तक क्या है अंतर

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एनटीए की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें। वहीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी आने पर एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क करें या मेल करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 

होमपेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें 

एक नया पेज खुलेगा यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य डिटेल्स डालें 

इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा 

इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें

सीयूईटी पीजी परीक्षा में कुल 52 सेंट्रल यूनिवर्सिटी शामिल हुईं 

इस बार जो विश्वविद्यालय सीईयूटी पीजी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उनमें से 52 सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैं, 42 स्टेट यूनिवर्सिटी, 13 डीम्ड यूनिवर्सिटी और 80 प्राइवेट यूनिवर्सिटी हैं। इनमें बीएचयू, IIMC, जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia), जेएनयू (JNU), महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, नालंदा यूनिवर्सिटी (Nalanda University), श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University), आईआईआईटी लखनऊ आदि शामिल हैं। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा