
BSEB Class 10th Admit Card 2023
BSEB Class 10th Admit Card 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। स्कूल प्रमुख बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर BSEB कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद लेनी पड़ेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
बोर्ड ने स्कूल अधिकारियों को बीएसईबी मैट्रिक एडमिट कार्ड 2023 को 15 जनवरी तक डाउनलोड करने और छात्रों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में होगी। जबकि, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगा।
— सबसे पहले स्कूल प्रमुख बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
— होमपेज पर 'बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2023' लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद स्कूल कोड, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
— अब आपके सामने एडमिट कार्ड नजर आएगा, इसको डाउनलोड कर लें।
— एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को वितरित किया जाएगा।
बिहार बोर्ड 19 जनवरी से 21 जनवरी, 2023 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं होगी। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित होने वाली हैं। जो उम्मीदवार इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे एग्जाम की पूरी डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
Published on:
09 Jan 2023 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
