25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Board Scrutiny 2025: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं स्क्रूटिनी के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

BSEB: बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि मैट्रिक विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम 31 मई 2025 तक घोषित किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 3 Apr 2025, 4:31 PM IST

Bihar Board Scrutiny 2025

Bihar Board Scrutiny 2025

Bihar Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम क्रमशः 25 और 31 मार्च को जारी किए थे। यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह है, तो वह आंसर-शीट की पुनः जांच (स्क्रूटनी) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए बिहार बोर्ड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। स्क्रूटनी के लिए आवेदन 4 अप्रैल से शुरू होंगे, जिसके लिए छात्र "intermediate.bsebscrutiny.com/login" पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान, परीक्षार्थी को अपना रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। प्रत्येक आंसर-शीट की स्क्रूटनी के लिए शुल्क 120 रूपये प्रति कॉपी निर्धारित किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-होमगार्ड भर्ती के बाद BSSC ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

Bihar Board Result 2025: क्या होगा सुधार?


यदि उत्तरपुस्तिका के किसी पेजपर अंक दिए गए हैं, लेकिन मुख्य पृष्ठ पर दर्ज नहीं हुए हैं, तो इस त्रुटि को ठीक किया जाएगा।
यदि अंकों की गणना में कोई गलती हुई है, तो उसे सही किया जाएगा।
यदि किसी प्रश्न या उसके किसी भाग के अंक दर्ज नहीं हुए हैं, तो उन्हें जोड़ा जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-नई Railway LLP भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ प्रकाशित, 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू

Bihar Board Scrutiny 2025: कम्पार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का रिजल्ट


बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि मैट्रिक विशेष परीक्षा और कम्पार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम 31 मई 2025 तक घोषित किया जाएगा, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई में कोई समस्या न हो। इस वर्ष कक्षा 10वीं परीक्षा में साक्षी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं। इन तीनों ने 500 में से 489 अंक (97.80%) प्राप्त किए हैं। बिहार बोर्ड ने 29 मार्च को दोपहर 12 बजे मैट्रिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा की थी।

यह खबर भी पढ़ें:-NDA Admit Card 2025: एनडीए I के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड