Bihar Home Guard Bharti में शारीरिक दक्षता परीक्षाचार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को सभी चरणों को अनिवार्य रूप से पार करना होता है।
Bihar Home Guard Physical Test: बिहार होमगार्ड भर्ती फिजिकल टेस्ट राज्य के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जा रही है। एक-एक करके सभी जिलों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। अब तक 23 जिलों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे, वहीं अब 2 अन्य जिलों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब जमुई और शिवहर के लिए एडमिट कार्ड साथ ही फिजिकल टेस्ट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अगर किसी उम्मीदवार ने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
| S.No | District | Venue & Address | Start Date | End Date |
|---|---|---|---|---|
| 1 | Araria | Araria College Stadium, Araria, Pin Code - 854311 | 24-May-2025 | 04-Jun-2025 |
| 2 | Aurangabad | S.S. College Playground, Anugrah Nagar, Aurangabad, Pin Code - 824101 | 05-May-2025 | 03-Jun-2025 |
| 3 | Banka | Police Line Ground, Banka - 813102 | 05-May-2025 | 29-May-2025 |
| 4 | Bhagalpur | T.M. University Stadium, Marwari College, Sitanavad, Bhagalpur, Pin - 812002 | 17-May-2025 | 14-Jun-2025 |
| 5 | Bhojpur | New Police Line, Arrah, Pin - 802301 | 30-Apr-2025 | 05-Jun-2025 |
| 6 | Buxar | Police Line, Itarhi Road, Mahdah, Buxar, Pin - 802103 | 15-May-2025 | 16-Jun-2025 |
| 7 | Darbhanga | Nehru Stadium (Polo Ground), Laheriasarai, Darbhanga - 846001 | 30-Apr-2025 | 19-May-2025 |
| 8 | Gaya | BMP-03, Parade Ground-II (BMP-17), Pin Code - 824231 | 21-May-2025 | 26-Jul-2025 |
| 9 | Jamui | S.K.S. Memorial Stadium, Near DM Residence, Jamui, Pin - 811307 | 26-May-2025 | 13-Jun-2025 |
| 10 | Kaimur (Bhabua) | Jagjivan Stadium, Near Police Line, Kaimur, Pin - 821101 | 15-May-2025 | 04-Jun-2025 |
| 11 | Khagaria | JNKT 10+2 School, Baluahi, Khagaria, Pin - 851204 | 20-May-2025 | 04-Jun-2025 |
| 12 | Kishanganj | Shaheed Asfaqullah Khan Stadium, Khagra, Near Fire Office & BSF Camp, Kishanganj, Pin - 855107 | 10-May-2025 | 16-May-2025 |
| 13 | Lakhisarai | Gandhi Maidan, Near Jamui Mod, Near DM Residence, Lakhisarai - 811311 | 30-Apr-2025 | 14-May-2025 |
| 14 | Munger | Polo Ground, Fort Area Complex, Near Subdivision Office, Munger - 811201 | 30-Apr-2025 | 19-May-2025 |
| 15 | Nawada | ITI Ground, Nawada, Pin Code - 805110 | 15-May-2025 | 12-Jun-2025 |
| 16 | Patna | Govt. High School (Patna High School), Gardanibagh, Patna, Pin - 800002 | 15-May-2025 | 16-Jul-2025 |
| 17 | Purnia | Indira Gandhi Stadium, Rangbhoomi Ground, Purnea - 854301 | 30-Apr-2025 | 17-May-2025 |
| 18 | Samastipur | Police Line, Dudhpara, Jail Chowk, Samastipur, Pin - 848101 | 10-May-2025 | 03-Jun-2025 |
| 19 | Saran (Chhapra) | Jai Prakash University, Near Chhapra Rural Railway Station, Pin - 841301 | 19-May-2025 | 21-Jun-2025 |
| 20 | Sheikhpura | Azad Maidan, Chebara, Block Chewara, Sheikhpura, Pin - 811304 | 05-May-2025 | 15-May-2025 |
| 21 | Sheohar | Shri Nawab Higher Secondary School, East of Subdivision Office, Sheohar, Pin - 843329 | 26-May-2025 | 29-May-2025 |
| 22 | Siwan | Rajendra Stadium, Panchmandira, Near D.A.V Inter College, Siwan, Pin - 841226 | 24-May-2025 | 13-Jun-2025 |
| 23 | Supaul | Supaul Stadium, Near B.S.S College, Supaul, Pin - 852131 | 15-May-2025 | 28-May-2025 |
| 24 | Vaishali (Hajipur) | Police Line, Hajipur, Vaishali, Pin - 844102 | 19-May-2025 | 13-Jun-2025 |
| 25 | West Champaran (Bettiah) | Maharaja Stadium, Between Meena Bazaar and Govt. Medical College, Bettiah, Pin - 845438 | 26-May-2025 | 14-Jun-2025 |
बिहार होम गार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षाचार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को सभी चरणों को अनिवार्य रूप से पार करना होता है। यदि कोई उम्मीदवार किसी एक चरण में असफल हो जाता है, तो वह अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएगा।
पहला चरण: दौड़
इस चरण में उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा में दौड़ पूरी करनी होती है। यदि कोई प्रतिभागी समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं कर पाता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और वह आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
दूसरा चरण: शारीरिक माप
दौड़ में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की ऊंचाई और सीने का माप लिया जाएगा। केवल वे ही उम्मीदवार जो निर्धारित मापदंडों पर खरे उतरते हैं, अगले चरण में आगे बढ़ेंगे।
तीसरा चरण: लंबी कूद
इस चरण में उम्मीदवारों को लंबी कूद करनी होगी। उन्हें तीन मौके दिए जाएंगे और उनके प्रदर्शन के अनुसार अंक प्रदान किए जाएंगे।
चौथा चरण: गोला फेंक
अंतिम चरण में अभ्यर्थियों को गोला फेंकना होता है। यहां भी तीन अवसर मिलते हैं और अधिकतम 5 अंक दिए जा सकते हैं।
फिजिकल परीक्षा में टेक्नोलॉजी की मदद भी ली जा रही है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीदवार पैर में चिप लगाकर दौड़ में भाग लेंगे। इस चिप का प्रयोग उम्मीदवार के दौड़ को ट्रैक करने के लिए किया जाएगा। जिससे उनके दौड़ को ट्रैक किया जा सकता है। हर चरण में पास होना आवश्यक है। जो उम्मीदवार सभी चार चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, वही अगले चयन चरणों के लिए पात्र माने जाते हैं।