
Board Exam Date 2025
Board Exam Date 2025: बोर्ड परीक्षा को लेकर झारखंड से जरुरी खबर सामने आ गई है। Jharkhand Academic Council (JAC) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेट शीट जारी कर दी है। जो भी छात्र इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर पूरी डेटशीट देख सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा के टाइम टेबल को डाउनलोड भी किया जा सकता है। सीधे इस लिंक से भी परीक्षा का डेटशीट जारी किया जा सकता है। Jharkhand Board Exam Date 2025
झारखंड बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर के समय में आयोजित की जाएगी। जिसका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगा। यह बोर्ड परीक्षाएं 06 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट में 10वीं की परीक्षा और दूसरी शिफ्ट में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
टाइम टेबल के लिए सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर “Notices” के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट देखने के लिए सामने लिंक आ जाएगा।
इस लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा की तारीखों का pdf आ जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से इस pdf को डाउनलोड भी किया जा सकता है।
Published on:
19 Dec 2024 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
