Board exam results 2020 : इस हफ्ते बिहार, आंध्र प्रदेश और गुजरात राज्य बोर्डों द्वारा क्लास 10, 12 परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और असम अगले हफ्ते अपने बोर्ड के रिजल्ट जारी करेंगे। असम क्लास 12 परीक्षा रिजल्ट (Assam class 12 exam result) 25 जून को जारी होगा, जबकि उत्तर प्रदेश बोर्ड 27 जून को रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, कुछ राज्यों ने जुलाई में होने वाली लंबित बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।