
AI Generated Image
BPSC AEE Vacancy 2025: बीटेकधारी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बहुत अच्छा अवसर है। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत आने वाले बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में "Assistant Environmental Engineer (AEE)" के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जून 2025 तय की गई है। आवेदन आज यानी 19 मई 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें सीटें आरक्षित भी की गई है। इसमें सामान्य (UR) के 10 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 02 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 04 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 01 पद शामिल है। इसके अलावा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 04 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के 03 पद शामिल है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
इस भर्ती के लिए आवेदक के पास निम्न में से किसी एक क्षेत्र में B.E., B.Tech. या AMIE की डिग्री होनी चाहिए। जिसमें केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग शामिल है। आयु सीमा सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए 21 से 37 वर्ष, OBC/EBC (पुरुष व महिला) के लिए अधिकतम 40 वर्ष और SC/ST (पुरुष व महिला) के लिए अधिकतम 42 वर्ष तय किया गया है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार के अनुसार की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा
पेपर-1: जनरल एप्टीट्यूड व इंजीनियरिंग मैथ (100 प्रश्न)
पेपर-2: संबंधित इंजीनियरिंग विषय (100 प्रश्न, 300 अंक)
दोनों पेपरों में निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
साक्षात्कार (इंटरव्यू): 50 अंकों का
Updated on:
19 May 2025 04:05 pm
Published on:
19 May 2025 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
