
BPSC Teacher Vacancy
BPSC Teacher Vacancy: बिहार सरकार लगातार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा का आयोजन करवा रही है। साथ ही परिणामों का ऐलान भी किया जा रहा है। लेकिन योग्य शिक्षकों का चुनाव सरकार और विभाग के लिए चुनौती का सबब बना हुआ है। हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने तीसरे चरण के तहत 87,774 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। हालांकि, इस चरण में केवल 66,608 शिक्षक ही चयनित हो सके, जबकि 21,166 पद खाली रह गए। इनमें भी कई शिक्षक ऐसे हैं जो पहले से प्राथमिक या उच्च माध्यमिक स्तर पर चयनित हो चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें:-ये है भारत का सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य
शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार अब चौथे चरण में भर्ती की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो शुरूआती आकलन के मुताबिक चौथे चरण में 50,000 से अधिक रिक्तियां आने की संभावना है। पहले से ही 21,000 से अधिक पद खाली हैं। सरकार जिलेवार रिक्तियों का आकलन कर के शिक्षकों के नए पदों के लिए वैकेंसी निकालेगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर विज्ञान और भाषा विषयों के लिए योग्य शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। विशेष रूप से एससी, एसटी, और दिव्यांग कोटा में भी कम योग्य उम्मीदवार परीक्षा पास करके सामने आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:-ये हैं भारत के 5 सबसे अधिक पढ़े-लिखे राज्य
विषयवार सीटों की बात करें तो बॉटनी के 485 पदों के मुकाबले केवल 566 उम्मीदवार चयनित हुए। वहीं जूलॉजी के 777 पदों के मुकाबले 625 उम्मीदवार सफल। भौतिकी के 1,961 पदों पर मात्र 441 चयनित। गणित के 1,220 रिक्तियों में 779 ही सफल हुए। अंत में रसायन शास्त्र (Chemistry) 3,742 पदों पर केवल 273 ही चयनित हो सके।
यह खबर भी पढ़ें:-कितने पढ़ें-लिखे हैं इसरो के नए चेयरमैन वी. नारायणन?
BPSC के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा के अनुसार, "योग्य शिक्षकों की कमी के कारण बड़ी संख्या में पद खाली रह गए। खासकर विज्ञान विषयों में स्थिति काफी खराब है। Chemistry में सबसे अधिक रिक्तियां रह गई। जहां न्यूनतम अंकों के बावजूद केवल 273 उम्मीदवार सफल हो सके।
Published on:
10 Jan 2025 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
