30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Career Options: भले आप नहीं बनना चाहते होंगे किसान, लेकिन एक बार जान लीजिए इस डिग्री के बारे में, लाखों की कमाई और मजेदार काम…

Career Options After 12th: यदि आप भी उन युवाओं में से हैं, जिन्हें खेती-किसानी, जलवायु, उर्वरक आदि चीजों की समझ है या इनमें दिलचस्पी है तो आप कृषि से जुड़ा कोर्स बीएससी एग्रीकल्चर कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 22 Oct 2024, 3:47 PM IST

Career Options After 12th In BSc Agriculture

Career Options After 12th: भारत में विभिन्न क्षेत्र में विकास और आधुनिकता के साथ कृषि क्षेत्र में भी बदलाव हुए हैं। लेकिन फिर भी सबसे अधिक युवा आबादी होने के बाद भी खेती-किसानी में युवाओं की संख्या बेहद कम है। यूथ इन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कुल जनसंख्या का 27.3% युवा आबादी है यानी 37.14 करोड़ युवाओं के साथ भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश है। कृषि को बेकार और निरक्षर लोगों का पेशा माना जाता है जबकि ऐसा नहीं है। कृषि के क्षेत्र में डिग्री हासिल करके आप महीने का लाखों कमा सकते हैं।

यदि आप भी उन युवाओं में से हैं, जिन्हें खेती-किसानी, जलवायु, उर्वरक आदि चीजों की समझ है या इनमें दिलचस्पी है तो आप कृषि से जुड़ा कोर्स बीएससी एग्रीकल्चर (Career Options In BSC Agriculture) कर सकते हैं। यह 12वीं के बाद कृषि में स्नातक के लिए चार साल का कोर्स है। इस कोर्स के लिए आपका 12वीं में बायोलॉजी से पढ़ाई करना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें- ये हैं सबसे ज्यादा सैलरी वाली 5 डिग्रियां, झटपट मिलेगी नौकरी

बीएससी की बारे में जानें (BSc Agriculture)

इस कोर्स में कृषि से जुड़े विज्ञान के बारे में बताया जाता है। यह चार सालों का कोर्स है, जो सेमेस्टर में बंटा होता है। इस दौरान समस्त एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी के विषयों पर गहन अध्ययन, प्रायोगिक और सैद्धांतिक रूप से जानकारी दी जाती है। 

बीएससी एग्रीकल्चर में करियर ऑप्शन (Career Options In BSc Agriculture) 

  • फार्म मैनेजर
  • सुपरवाइजर
  • सॉइल साइंटिस्ट
  • एंटोमोलॉजिस्ट
  • पैथोलोजिस्ट
  • हॉर्टिकल्चरिस्ट
  • एग्रोनोमिस्ट
  • मौसम वैज्ञानिक
  • पशुपालन विशेषज्ञ
  • एग्रीकल्चरल इंजीनियर
  • एग्रीकल्चरल कम्प्यूटर इंजीनियर
  • एग्रीकल्चर फूड साइंटिस्ट
  • एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर
  • एग्रीकल्चर ऑफिसर
  • प्लांट फिजियोलॉजिस्ट
  • सर्वे रिसर्च एग्रीकल्चर इंजीनियर
  • एन्वॉयरमेंटल कंट्रोल्स इंजीनियर
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट
  • फूड सुपरवाइजर
  • रिसर्चर
  • एग्रीकल्चर क्रॉप इंजीनियर
  • बी कीपर
  • फिशरी मैनेजर
  • बोटेनिस्ट
  • सॉयल इंजीनियर
  • सॉयल एंड प्लांट साइंटिस्ट
  • लेब टेक्नीशियन 
  • मीडिया मैनेजर 

कहां मिलेगी नौकरी?

भारत सरकार व राज्य सरकार के तहत कृषि संबंधित विभाग में वैकेंसी निकलती है। आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं ICAIR की ओर से निकलनी वाली भर्ती के लिए भी अप्लाई किया जा सकता है। इसके अलावा कई प्राइवेट संस्था भी सॉइल साइंटिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, फूड सुपरवाइजर आदि के पदों पर भर्ती निकालती है। साथ ही आप अपना स्टार्टअप और कृषि से जुड़े बिजनेस भी कर सकते हैं।

कहां से करें पढ़ाई? (BSc Agriculture Colleges)

  • एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कोटा (राजस्थान) 
  • राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर (बिहार)
  • अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालय  

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा