
ICAI CA Result 2024: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आईसीएआई सीए का रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस परीक्षा में शिवम मिश्रा ने प्रथम रैंक के साथ टॉप किया है। वहीं वर्षा अरोड़ा दूसरे स्थान पर हैं।
शिवम मिश्रा जिन्होंने सीए परीक्षा (CA Result 2024) में प्रथम रैंक के साथ टॉप किया है, वे दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्हें 600 में से 500 अंक आए हैं यानी कि 83.33 प्रतिशत। उन्होंने ग्रुप 1 और ग्रुप 2 दोनों में ही फाइनल परीक्षा पास कर ली है। शिवम के पिता पेशे से पंडित हैं और उनकी मां हाउस वाइफ हैं। शिवम अपने परिवार में पहले हैं, जो अकेडमिक में हैं। सीए फाइनल परीक्षा से कुछ महीने पहले वे प्रतिदिन 10-12 घंटे की पढ़ाई करते थे। शिवम ने एक इंटरव्यू में बताया कि मॉक टेस्ट और पुराने साल के प्रश्न बनाने से उन्हें तैयारी में काफी मदद मिली।
Updated on:
12 Jul 2024 02:23 pm
Published on:
12 Jul 2024 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
