कैट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस परीक्षा के लिए बैचलर डिग्री या फिर फाइनल ईयर की परीक्षा दे रहे कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। कैट एप्लीकेशन फॉर्म सिक्स-स्टेप प्रोसेस है। इसमें रजिस्टे्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म एंड डॉक्यूमेंट अपलोडिंग, एकेडमिक डिटेल्स, वर्क एक्सपीरिएंस इंफॉर्मेशन, प्रोग्राम प्रिफरेंस, टेस्ट सेंटर डिटेल्स और फीस पेमेंट है। फॉर्म भरते वक्त कैंडिडेट अपना वैलिड ईमेल आईडी भरें और फोटोग्राफ छह माह से ज्यादा पुरानी न हो।