2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 12th board result : ये है टॉपर मेघना का टॉप सीक्रेट

सीबीएसई ने १२वीं का परिणाम शनिवार २६ मई को घोषित किया। नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ऑल इंडिया टॉपर बनीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 26 May 2018, 4:44 PM IST

meghna srivastava

meghna srivastava

सीबीएसई ने १२वीं का परिणाम शनिवार २६ मई को घोषित किया। नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ऑल इंडिया टॉपर बनीं। मेघना को ५०० में से ४९९ अंक प्राप्त हुए हैं। बेशक यह किसी भी माता पिता के लिए गर्व की बात होगी कि उनकी बच्ची न केवल देश में अव्वल आए, बल्कि लगभग पूरे अंक भी प्राप्त करे। आज जहां हर कोई मेघना की तारीफों के पुल बांध रहा है, वहीं इस बेहतरीन नतीजे के पीछे मेघना की साल भर की कठिन मेहनत और माता पिता का सपोर्ट छुपा है। मेघना आर्ट्स स्ट्रीम की स्टूडेंट है और आमतौर पर यह माना जाता है कि आर्ट्स ज्यादा स्कोरिंग नहीं होता। मेघना ने न केवल इस मिथ्य को तोड़ते हुए टॉप किया है, बल्कि सबको चौंकाते हुए ४९९ अंक भी प्राप्त किए हैं।

मेघना ने बताया कि उन्होंने पढ़ते वक्त कभी घंटे नहीं गिने। मसलन वे यह तो नहीं कह सकतीं कि उन्होंने रोजाना कितने घंटे पढ़ाई की, लेकिन हां उन्होंने साल भर खूब मेहनत की और बहुत सारे क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व किए। यह उनकी सालभर की मेहनत का ही नतीजा था, जिसके बूते आर्ट्स स्ट्रीम के बावजूद मेघना ने वो कर दिखाया, जिसे बहुत ही कठिन माना जाता रहा है।

मेघना को हिस्ट्री, जॉग्राफी, इकोनॉमिक्स और साइकोलॉजी में १०० में से १०० अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि इंग्लिश में उन्हें १०० में से ९९ अंक मिले हैं। मेघना ने ज्यादा से ज्यादा सवाल हल करने की कोशिश की और वे जहां भी अटकती थीं, अपने टीचर्स के पास तुरंत पहुंच जाती थीं। मेघना ने बताया कि उन्हें साइकोलॉजी पढऩा बहुत पसंद है और वे इसी में अपना करियर बनाना चाहती हैं। वे इसी में मेजर करना चाहती हैं। हालांकि मेघना को भी यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने देश भर में टॉप किया है। मेघना कर रिजल्ट उनके पिता जी ने देखा था और फिर न्यूज के जरिए उन्हें पता चला कि मेघना ने पूरे देश में टॉप किया है।