18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE Admit Card 2026: कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, जानें कैसे कर पाएंगे डाउनलोड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा एक ही शैक्षणिक सेशन में दो बार आयोजित की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 03, 2026

जारी हुआ सीबीएसई 10वीं रिजल्ट (Image-Freepik)

जारी हुआ सीबीएसई 10वीं रिजल्ट (Image-Freepik)

CBSE Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। CBSE से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड स्कूल प्रशासन के माध्यम से दिए जाएंगे। छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते।

CBSE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (स्कूल के लिए प्रक्रिया)

सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर छात्रों के बीच बांटें।

CBSE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी शामिल

छात्र का नाम
रोल नंबर
स्कूल नंबर और सेंटर नंबर
छात्र की फोटो
विषयों के नाम और उनके कोड
परीक्षा तिथि
एडमिट कार्ड आईडी
जन्म तिथि
परीक्षा का नाम
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

CBSE Board Exam 2026: कक्षा 10 के लिए नया बदलाव


CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा एक ही शैक्षणिक सेशन में दो बार आयोजित की जाएगी।पहला चरण 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच होनी है। वहीं दूसरा (वैकल्पिक) चरण 15 मई से 1 जून 2026 के बीच तय की गई है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार दूसरे चरण में भी परीक्षा देने का विकल्प चुन सकेंगे।