3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CTET Admit Card 2026: अब दो दिन होगी सीटीईटी परीक्षा, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड और क्या है नया शेड्यूल

CTET Admit Card 2026: सीबीएसई अब 7 और 8 फरवरी को आयोजित करेगा सीटीईटी परीक्षा। जानिए आवेदकों की रिकॉर्ड संख्या और सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बाद नियमों में क्या बड़े बदलाव हुए। इसके साथ ही जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड और क्या है एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Feb 03, 2026

CTET Admit Card 2026

CTET Admit Card 2026 (Official Website)

CBSE CTET 2026 Exam New Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कैंडिडेट्स की भारी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने अब यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी, 2026 को आयोजित करने का फैसला लिया है। पहले यह परीक्षा केवल 8 फरवरी को होनी थी, लेकिन आवेदकों की रिकॉर्ड संख्या के कारण अब इसे दो दिनों में पूरा किया जाएगा।

CTET Admit Card 2026: कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

सीबीएसई के नियमों के मुताबिक, सीटीईटी के एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 2 दिन पहले जारी किए जाते हैं। एग्जाम डेट्स में बदलाव के बाद अब एडमिट कार्ड जारी होने का समय भी बदल गया है। जिन कैंडिडेट्स का एग्जाम 7 फरवरी को है, उनके एडमिट कार्ड 5 फरवरी तक आने की उम्मीद है वहीं, जिन कैंडिडेट्स का एग्जाम 8 फरवरी को है, उनके एडमिट कार्ड 6 फरवरी को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड किए जा सकते हैं।

CTET 2026 New Schedule: परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम

पेपर-2 की शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक होगी। इसके लिए कैंडिडेट्स को सुबह 7.30 बजे एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। पेपर-1 की शिफ्ट दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक रहेगी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12.30 बजे तय किया गया है। इसके साथ ही सीटीईटी पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत) लाने जरूरी हैं। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 150 में से 82 अंक (55 प्रतिशत) लाना जरूरी है।

Supreme Court Mandatory TET for Teachers: क्यों बढ़ी आवेदकों की संख्या?

इस बार सीटीईटी में 25 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। आवेदकों की संख्या बढ़ने की मुख्य वजह सुप्रीम कोर्ट का वह फैसला है जिसमें, सेवारत टीचरों के लिए भी टीईटी पास करना कम्पलसरी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और एमपी सहित कई राज्यों के लाखों टीचर जो बिना टीईटी के पढ़ा रहे थे, उन्हें अब 2 साल के भीतर यह परीक्षा पास करनी होगी, वरना उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है।

CTET Admit Card 2026 Download Online: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CTET Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in को समय-समय पर चेक करते रहें। बता दें कि, सीबीएसई (CBSE) द्वारा हर साल दो बार, जुलाई और दिसंबर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के जरिए टीचर बनने की योग्यता तय की जाती है।

Story Loader