सीबीएसई के नजर में आया है कि कुछ ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइट सैंपल पेपर्स, पाठ्यक्रम, सीबीएसई संसाधनों और गतिविधियों से संबंधित पुराने लिंक और असत्यापित समाचार प्रसारित कर रहे हैं। सीबीएसई (CBSE Warning) ने कहा अनधिकृत स्त्रोतों से प्राप्त जानकारी भ्रामक हो सकती है। ऐसे में प्रामाणिक जानकारी व अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।