29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज के छात्रों के लिए ChatGPT Plus हुआ फ्री, जानें कौन और कैसे उठा सकता है इसका फायदा

ChatGPT Plus की प्रीमियम मेम्बरशिप है, जिसमें जनरल मेम्बरशिप की तुलना में बेहतर सुविधाएं और ज्यादा उपयोग सीमा मिलती है। इसका चार्ज सामान्यत $20 होती है, लेकिन छात्रों के लिए यह अब सीमित समय के लिए मुफ्त है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 4 Apr 2025, 2:28 PM IST

ChatGPT Plus

ChatGPT Plus

ChatGPT अब लोगों के काम का हिस्सा बनता जा रहा है। इस AI बेस्ड सॉफ्टवेयर की मदद से लोग अपने काम को और बेहतर और आसान तरीके से कर सकते हैं। ChatGPT को लेकर एक नया अपडेट कंपनी लेकर आई है। ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI ने अमेरिका और कनाडा के छात्रों के लिए एक खास पेशकश की घोषणा की है। इसके तहत, सभी पात्र छात्रों को ChatGPT Plus की सेवा 31 मई 2025 तक मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा 31 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और दो महीने तक मान्य रहेगी।

ChatGPT: कौन ले सकते हैं इस ऑफर का लाभ?


इस ऑफर के अंतर्गत OpenAI ने यह शर्त रखी है कि USA और Canada के किसी मान्यता प्राप्त डिग्री देने वाले संस्थान में पढ़ाई कर रहे full-time या part-time छात्र इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। छात्रों को आईडी वेरिफिकेशन के लिए SheerID का उपयोग करना होगा। यदि छात्रों का कॉलेज या संस्थान उस सूची में नहीं है, तो OpenAI ने एक लिंक दिया है जिससे सहायता लेकर अपने संस्थान को जोड़ने का अनुरोध कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र पहले से ही ChatGPT Plus के ग्राहक हैं, वे भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें केवल छात्र होने का प्रमाण देना होगा। वेरिफिकेशन के बाद, खाते में दो महीने की मुफ्त मेम्बरशिप जुड़ जाएगी।

ChatGPT Plus: इस ऑफर में क्या-क्या मिलेगा?


ChatGPT Plus की प्रीमियम मेम्बरशिप है, जिसमें जनरल मेम्बरशिप की तुलना में बेहतर सुविधाएं और ज्यादा उपयोग सीमा मिलती है। इसका चार्ज सामान्यत $20 होती है, लेकिन छात्रों के लिए यह अब सीमित समय के लिए मुफ्त है।

ChatGPT Plus Feature: इस तरीके से उठा सकते हैं इस ऑफर का लाभ


क्लास नोट्स या स्टडी मटेरियल को संक्षिप्त या फ्लैशकार्ड में बदल सकते हैं।
नई भाषाओं में को सीखने या समझने में मदद
जटिल विषयों और टॉपिक को आसान भाषा में समझना
निबंध और लेखों की रूपरेखा बनाना या उन्हें बेहतर बनाना
शैक्षणिक रिसर्च पेपरों को संक्षेप में समझना और मुद्दे की बात निकालना
प्रोजेक्ट, भाषण या प्रेजेंटेशन के लिए आइडिया लेना

यह खबर भी पढ़ें:-NDA Admit Card 2025: एनडीए I के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग