CLAT Result 2025: क्लैट परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.inपर जाएं।
कब हुई थी परीक्षा
क्लैट परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर हुआ था। देश के 141 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कराई गई थी।