1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्री ऑनलाइन कोर्स बन रहे कोचिंग का विकल्प

फ्री ऑनलाइन कोर्स के जरिए यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी भी घर बैठे की जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 7 May 2018, 10:39 AM IST

online education

online education

कॉम्पिटेटिव एग्जाम क्लीयर करने के लिए स्टूडेंट्स दिन रात मेहनत करते हैं। इस बीच लाखों रुपया खर्च कर वे कोचिंग्स भी लेते हैं, हालांकि जब रिजल्ट आता है तो टॉपर्स की कहानियां सबको चौंकाती हैं। कोई कहता है कि उसने १२ घंटे रोज पढ़ाई की, तो कोई एग्जाम क्रैक करने के टिप्स बताता है। इस सबके बीच इन दिनों फ्री ऑनलाइन कोर्स तेजी से उबर रहे हैं। फ्री ऑनलाइन कोर्स के जरिए यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी भी घर बैठे की जा सकती है।

हाल ही यूपीएससी एग्जाम के टॉपर्स ने बताया कि किस तरह उन्होंने भी फ्री ऑनलाइन कोर्स की मदद से इस परीक्षा की न केवल तैयारी की, बल्कि टॉप भी किया। बेशक यह जरूरी नहीं कि हर काम पैसे खर्च कर ही किया जाए। जब मेहनत और लगन इतनी पक्की हो तो फ्री ऑनलाइन कोर्स भी आपको एग्जाम क्लियर करवा सकते हैं। तक पहुंचा सकते हैं।

यूपीएससी एग्जाम में टॉपर रहे अणुदीप दुरिशेट्टी के मुताबिक सिविल परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन वीडियोज सबसे बेहतर शिक्षक है। ९वें स्थान पर आने वाली सौम्या शर्मा ने बताया कि प्री से लेकर मेन तक पूरी तैयारी उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से की। सौम्या को सुनने की समस्या है लेकिन सबटाइटल (स्क्रीन पर दिखते हैं संवाद) के साथ वीडियोज के जरिए उन्होंने इस परीक्षा में अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की।

यह दो उदाहरण ऐसे हैं जिसमें प्रतिभागियों को घर से दूर रहकर तैयारी करने में बहुत सी आर्थिक और सामाजिक समस्याएं थी, इसलिए उन्होंने ऑनलाइन माध्यमों का सहारा लिया और सफल हुए। ऑनलाइन वीडियोज और मुफ्त पाठ्यक्रमों के जरिए सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों ने बताया किं ‘अनएकेडमी’ और ‘आइएएसबाबा’ जैसी वेबसाइट से उन्हीं काफी मदद मिली।

अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, तो इन वेबसाइट्स की मदद से फ्री ऑनलाइन कोर्स ले सकते हैं और अपनी तैयारी को और पक्का कर सकते हैं।