7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में बने कोरोना जैसे हालात, छात्रों की घटती संख्या के कारण मंडराया खतरा!

Coaching Hub Kota: कोचिंग हब के नाम से मशहूर कोटा के हालात इस बार कुछ ठीक नहीं। कोचिंग में बच्चों की संख्या घटी है, जिसका असर अब साफ नजर आने लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष सिर्फ 1.20 लाख छात्र ही कोटा में कोचिंग करने आए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Kota News

Coaching Hub Kota: कोचिंग हब के नाम से मशहूर कोटा के हालात इस बार कुछ ठीक नहीं। कोचिंग में बच्चों की संख्या घटी है, जिसका असर अब साफ नजर आने लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष सिर्फ 1.20 लाख छात्र ही कोटा में कोचिंग करने आए हैं, जो पिछले कई सालों की तुलना में बेहद कम है। ऐसे में शहर की अर्थव्यवस्था डगमगाने लगी है। कम छात्रों के आने का सबसे कारण ये बताया जा रहा है कि कोचिंग संस्थानों ने अपनी ब्रांच अलग-अलग राज्यों में खोल दी।

मेस पर पड़ा गहरा असर (Kota News In Hindi)

छात्रों की घटती संख्या के कारण मेस को भी काफी नुकसान हो रहा है। मेस में कम छात्र पहुंच रहे हैं, जिसके वजह से मेस वालों का धंधा खराब चल रहा है। कई मेस वालों ने अपने स्टाफ हटा दिए हैं। 

यह भी पढ़ें- युवाओं की पहली पसंद बन रहा है ये कोर्स, लाखों में हो सकती है सैलरी

कई कोचिंग संस्थान ने स्टाफ को भेजा घर 

कई कोचिंग संस्थान अपने स्टाफ को घर भेज रहे हैं। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोचिंग संस्थान में करीब 250 के आसपास लोगों की छुट्टी कर दी गई है। इसमें बैक स्टाफ से लेकर हाउसकीपिंग और मेंटेनेंस का स्टाफ शामिल है। कुछ फैकेल्टी को भी घर भेजा है। एक अन्य कोचिंग संस्थान में 10 से 30 परसेंट तक सैलरी में कमी की है।