CUET UG 2025: National Testing Agency(NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 22 मार्च 2025 तय की गई है। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक खुली रहेगी।