29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद में रक्षा मंत्रालय का जवाब, Indian Army में फिजिकल टेस्ट को नहीं बनाया जाएगा आसान

Indian Army: इस बारे में जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। यह जवाब डीएमके सांसद कलानिधि वीरस्वामी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में आया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 5 Apr 2025, 12:10 PM IST

Indian Army

Indian Army

Indian Army में भर्ती को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष और महिला उम्मीदवारों के शारीरिक परीक्षण के मानकों में किसी तरह की ढील दिए जाने की बात को रक्षा मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। मंत्रालय ने जानकारी दी कि फिजिकल टेस्ट को आसान बनाये जाने की कोई योजना नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें:-नई Railway LLP भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ प्रकाशित, 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू

Indian Army News: लोकसभा में दिया गया जवाब


इस बारे में जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। यह जवाब डीएमके सांसद कलानिधि वीरस्वामी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या सरकार सेना भर्ती में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानकों को आसान बनाने पर विचार कर रही है। इस सवाल के जवाब में उत्तर दिया गया कि भारतीय सेना ने अब तक ऐसा कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-होमगार्ड भर्ती के बाद BSSC ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

Indian Army Bharti: उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट करना होता है पास


गौरतलब है कि सेना भर्ती के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को दौड़, पुल-अप्स, चिन-अप्स, लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस जैसे शारीरिक परीक्षणों से गुजरना होता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूनतम लंबाई, वजन और छाती के मापदंड भी पूरे करने होते हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए भी समान प्रक्रिया होती है, हालांकि उनके लिए कुछ शारीरिक मापदंडों में निर्धारित छूट होती है।

Agniveer: भर्ती प्रक्रिया में हुए हैं कुछ अहम बदलाव


इस वर्ष अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं ताकि तकनीकी पदों, ट्रेड वर्गों और ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर जैसे पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को मौका मिल सके। पहले की व्यवस्था में कई ऐसे उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते थे जो इन पदों के लिए उपयुक्त होते हुए भी दौड़ की तय समय सीमा पूरी नहीं कर पाते थे। पहले ग्रुप-1 के अंतर्गत 1.6 किलोमीटर की दौड़ साढ़े 5 मिनट (5:30 मिनट) में पूरी करनी होती थी, जबकि ग्रुप-2 के लिए समय सीमा 5 मिनट 45 सेकंड थी। जो उम्मीदवार इससे अधिक समय लेते थे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता था। ग्रुप-1 के अंतर्गत आने वाले युवाओं को सामान्य ड्यूटी (GD) के लिए चुना जाता था, जबकि ग्रुप-2 में आने वाले अन्य तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए चयनित होते थे। अब नई व्यवस्था के तहत दौड़ की समय सीमा में ढील दी गई है। दो नई श्रेणियां जोड़ी गई हैं – 6 मिनट और 6 मिनट 15 सेकंड। यानी अब जो अभ्यर्थी 5:30 मिनट से लेकर 6:15 मिनट के भीतर 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करते हैं, उन्हें उनके प्रदर्शन के अनुसार विभिन्न पदों के लिए योग्य माना जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Assistant Professor Vacancy: बिना लिखित परीक्षा के मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, जान लें डिटेल्स

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग