18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi School Holiday: 12 फरवरी को इस वजह से बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, देखें कहीं आपके स्कूल में भी तो छुट्टी नहीं 

Delhi School Holiday: दिल्ली में 12 फरवरी 2025 (बुधवार) को सभी स्कूल बंद रहेंगे। गुरु रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है।

2 min read
Google source verification
Delhi School Holiday Today

Delhi School Holiday: दिल्ली में 12 फरवरी 2025 (बुधवार) को सभी स्कूल बंद रहेंगे। गुरु रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस के मुताबिक, 12 फरवरी को दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के लिए अवकाश की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद बनना है इंजीनियर? ये IIT है छात्रों की पहली पसंद, आप भी देखें

क्या सभी स्कूल बंद रहेंगे? (Delhi School Holiday)

दिल्ली सरकार की इस नोटिस के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, प्राइवेट स्कूलों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। छुट्टियों ता पता करने के लिए आप संबंधित स्कूल में संपर्क कर लें। यही नहीं उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भी 12 फरवरी 2025 को छुट्टी रहेगी।

5 फरवरी को थी छुट्टी 

इससे पूर्व में दिल्लीमें 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव(Delhi Election 2025) को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। सभी निजी व सरकारी स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई थी। सभी सरकारी व निजी कार्यालयों को भी बंद रखा गया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा में सार्वजनिक कार्यालय कर्मचारियों, स्कूल और कॉलेज के कर्मचारियों के साथ-साथ बोर्ड और निगमों के कर्मचारियों के लिए 5 फरवरी को सवेतन अवकाश घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें- एक या दो….कितने साल की होती है IAS की ट्रेनिंग? | IAS Training

कौन थे संत रविदास?

संत रविदास 15वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध कवि, समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। संत रविदास ने भारतीय समाज और संस्कृति पर अपनी रचनाओं से गहरा प्रभाव डाला। उनकी रचनाएं आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने जाति को खत्म करने के लिए भी काम किया है। 


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग