Delhi School Online Classes: दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए 5वीं कक्षा के सभी बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वापस से स्कूल खुलने तक सभी बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। हालांकि, सरकार के इस आदेश ने अभिभावकों की परेशानी बढ़ा दी है। उनका मानना है कि ऑनलाइन कक्षा की आदत लगने के बाद बच्चों को वापस स्कूल जाने में समस्या होती है।