जिन कॉलेजों के लिए 100 करोड़ रूपये जारी किये गए हैं, उनमें आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज, भगिनी निवेदिता कॉलेज, अदिति कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज, शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज शामिल है इसके अलावा शहीद राजगुरु कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, केशव महाविद्यालय, इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज और डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज शामिल है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले इन सभी कॉलेजों को दिल्ली सरकार फंड करती है।