PM INTERNSHIP SCHEME के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के पास हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा जैसी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, ग्रेजुएशन करने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 25 अक्टूबर तय की गई है। इसके अलावा इसमें आवेदन करने के लिए युवाओं की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही अगर कोई युवा किसी फुलटाइम जॉब में हैं, तो वो इस INTERNSHIP SCHEME के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।