7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AIAPGET 2020 : आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा स्थगित करने को लेकर याचिका

AIAPGET 2020 : आगामी 29 अगस्त को प्रस्तावित ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2020 (All India AYUSH Post Graduate Entrance Test 2020) (एआईएपीजीईटी 2020) (AIAPGET 2020) स्थगित करने की मांग को लेकर एक याचिका सोमवार को उच्चतम न्यायालय में दायर की गई। बीएएमएस और बीएचएमएस के 17 डॉक्टरों ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर करके इसे स्थगित करने की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification

AIAPGET 2020 : आगामी 29 अगस्त को प्रस्तावित ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2020 (All India AYUSH Post Graduate Entrance Test 2020) (एआईएपीजीईटी 2020) (AIAPGET 2020) स्थगित करने की मांग को लेकर एक याचिका सोमवार को उच्चतम न्यायालय में दायर की गई। बीएएमएस और बीएचएमएस के 17 डॉक्टरों ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर करके इसे स्थगित करने की मांग की है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि देश में कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है उसके बावजूद इस परीक्षा का आयोजन उचित नहीं होगा। इन याचिकाकर्ताओं का कहना है कि देश भर के अस्पतालों में बीएएमएस/बीएचएमस के डॉक्टर कोरोना योद्धा के रूप में अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं और 29 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा में यदि वे हिस्सा लेंगे तो इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ेगा, जो परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य के अधिकार का उल्लंघन है।

याचिकाकर्ताओं की दलील है कि कोरोना महामारी के कारण विभिन्न राज्यों में इस तरह की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, इसलिए यह निर्देश दिया जाना चाहिए कि जब तक कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति सामान्य न हो जाए तब तक परीक्षा संचालित न की जाए। यह याचिका वकील अलख आलोक श्रीवास्तव के जरिए दायर की गई है।