30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीयू एडमिशन 2018 : आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया मंगलवार सुबह से शुरू हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 15 May 2018, 11:42 AM IST

DU Admission 2018

DU Admission 2018

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया मंगलवार सुबह से शुरू हो गई। ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं आए, इसके लिए डीयू प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। पिछले साल ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में पहले दिन ही तकनीकी खामिया सामने आ गई थीं। डीयू की वेबसाइट का सर्वर ही बैठ गया था जिसके चलते कई विद्यार्थी पोर्टल को ऐक्सेस ही नहीं कर पाए थे।

डीयू के विशेष कर्तव्य अधिकारी (प्रवेश) आशुतोष भारद्वाज ने कहा कि हमने सभी टैब खोल दिए हैं ताकि कोई तकनीकि दिक्कत नहीं आए। स्नातक कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार शाम 6 बजे से शुरू होगी। स्नातकोत्तर कोर्सेस और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर सिक्युरिटी और लॉ के लिए रजिस्टे्रशन प्रक्रिया 18 मई से शुरू होगी। पीएचडी और एमफिल कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मई को शुरू होगी।

वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टुडेंट्स यूनियन (डुसु) के अध्यक्ष रॉकी तुसीद ने कहा कि यूनियन नॉर्थ कैंपस में एक सेंटर स्थापित करेगा ताकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को मदद मुहैया करवाई जा सके।

पीएचडी, एमफिल, स्नातकोत्तर और स्नातक कोर्सेस 2018-19 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। पिछले महीने डीयू ने घोषणा की थी कि 2018-19 के ऑनलाइन फॉर्म में नए फीचर जोड़े जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा