29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई

DU Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्नातक कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए छात्रों को कई आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता भी पड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ronak Bhaira

•

Updated: 3 Aug 2021, 2:42 PM IST

DU Admission 2021: registration begins for DU graduate programs

DU Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने आज अपने स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया (DU Admission 2021) शुरू कर दिया है। बता दें कि पहले समय दोपहर 3 बजे का तय किया गया था लेकिन आधिकारिक वेबसाइट ने रात 8 बजे से ही काम करना शुरू कर दिया था।

Read More: 13 कोर्सेज के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय आयोजित करवाएगा प्रवेश परीक्षा, स्पोर्ट्स कोटे की दाखिला प्रक्रिया बदली

इस वेबसाइट पर करें पंजीकरण
आवेदन अथवा पंजीकरण फॉर्म du.ac.in, uod.admissions.ac.in पर उपलब्ध है। पिछले वर्ष की भांति, इस वर्ष भी विश्वविद्यालय ने एकल फॉर्म आवेदन पेश किया है, जिसका अर्थ है कि छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों या विभागों के लिए अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा और केवल एक पंजीकरण फॉर्म उन्हें योग्यता के आधार पर सभी पाठ्यक्रमों, कॉलेजों के लिए योग्य बना देगा।

जो छात्र 12वीं पास कर चुके हैं या 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए डीयू में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन पत्र लिंक जल्द ही du.ac.in पर एक्टिव हो जाएगा।
कुल 70,000 सीटों की के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी आवेदन, पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होनी है। डीयू ने आसान ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए एक नई वेबसाइट शुरू की है।

Read More: DU Open Book Exam 2021: डीयू का बड़ा फैसला, टेलीग्राम से ओबीई परीक्षा में नकल के लिए बनाए गए ग्रुप बंद करने को कहा

गौरतलब है कि इस वर्ष प्रत्येक बोर्ड का परिणाम लगभग शत प्रतिशत रहा है। यहां तक की सीबीएसई बोर्ड का परिणाम भी 95 प्रतिशत से ऊपर रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की कट ऑफ आसमान छूने वाली है। बता दें कि पिछली बार भी डीयू की कट ऑफ सौ प्रतिशत से ऊपर गई थी।

कैसे करें अप्लाई
• ugadmissions.uod.ac.in पर जाएं
• न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें
• क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें
• एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं
• लॉगिन करें और फॉर्म को भरें
• आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
• इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें
• फॉर्म फीस भरकर सबमिट कर दें।

Read More: MSBHSE HSC Result 2021: आज शाम 4 बजे जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड के नतीजे, जानिए कहां देखें रिजल्ट

कौन-कौन से दस्तावेज हैं जरूरी
• पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी
• आवेदक के हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी
• जन्म तिथि युक्त कक्षा 10 पास प्रमाण पत्र / मार्कशीट की स्व-सत्यापित स्कैन की गई प्रतियां
• कक्षा 12 की मार्कशीट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी
• कक्षा 12 का अनंतिम/मूल प्रमाण पत्र
•संस्था से चरित्र प्रमाण पत्र अंतिम बार भाग लिया
• स्कूल/कॉलेज से स्थानांतरण प्रमाण पत्र और प्रवास प्रमाण पत्र
• एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / सीडब्ल्यू / केएम प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
• ओबीसी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
• ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
• स्पोर्ट्स और/या ईसीए सर्टिफिकेट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, अगर लागू हो
• अनिवार्य अंग्रेजी में उपस्थित नहीं होने वाले छात्रों को एक प्रमाण पत्र जमा करना होगा कि उन्होंने कक्षा 10 तक अंग्रेजी को दूसरी भाषा के रूप में उत्तीर्ण किया है
• विश्वविद्यालय के केंद्रीकृत पंजीकरण संख्या के साथ विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म की स्कैन कॉपी

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग