दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए जहां एक तरफ मारामारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जिनमें अभी बहुत सी सीटें खाली हैं। आपको बता दें कि यहां बात ऑफ कैम्पस कॉलेजिस की है, जहां सीटें नहीं भर पा रही हैं। बवाना स्थित अदिति महाविद्यालय में अभी करीब तीन चौथाई सीटें खाली हैं। कॉलेज की प्रिंसीपल ममता शर्मा ने बताया कि हमारे कॉलेज में अभी तक केवल १२६ एडमिशंस ही हो पाए हैं। हमारे कॉलेज में करीब ८०० सीटें हैं। हमारा कॉलेज दिल्ली के बाहरी इलाके में है, यह भी एक वजह है कि स्टूडेंट्स हमारे कॉलेज तक नहीं आते। पिछले सालों के मुकाबले इस साल हमारे यहां एडमिशंस और भी कम हो रहे हैं।