रेलवे भर्ती 2018 में अप्लाई करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे की ओर से ग्रुप डी और सहायक लोको पायलट और तकनीशियन भर्तियों के लिए परीक्षाएं अब जल्द ही आयोजित की जा रही है। हालांकि खबर यह है कि रेलवे बोर्ड ग्रुप डी से पहले सहायक लोको पायलट और तकनीशियन की परीक्षा आयोजित कर सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सहायक लोको पायलट और तकनीशियन के 26502 पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जुलाई में जारी हो सकती है। वहीं, ग्रुप डी के 62902 पदों के लिए भर्ती परीक्षा अगस्त तक हो सकती है।