जयपुर। चुनावी साल में इन दिनों शिक्षा विभाग में तबादलों की बहार आई हुई है। रोजाना तबादलों की सूचियां जारी हो रही हैं। बरसों बाद शिक्षकों को अपने गृह जिले में जाने का अवसर मिला है। विभाग में अब तक सबसे अधिक तबादले तृतीय श्रेणी के हुए हैं। करीब 25 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला आदेश अब तक जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक और तृतीय श्रेणी के करीब 40 हजार शिक्षकों के हुए तबादले हुए हैं। अभी एक और सूची तृतीय श्रेणी शिक्षकों की एक दो दिन में जारी हो सकती है। इस सूची में माध्यमिक शिक्षा में लगे तृतीय श्रेणी शिक्षक शामिल होंगे।